Quantcast
Channel: अनुशील
Viewing all articles
Browse latest Browse all 670

कौन सा गीत गाऊँ मैं?

$
0
0

क्या क्या मुझे रुलाता है-
इसकी एक सूची बनाने बैठूं तो
सूची में सबसे पहले किसका जिक्र होगा…?


दुनिया का?
मेरी खुद की सीमाओं का?
या फिर जीवन का?
या सबसे पहले अपना वजूद प्रस्तावित कर,
सूची में सबसे ऊपर…
मुस्करा रही होगी मौत?



क्या होगा वह अव्यय
जो सूची में पहले स्थान पर होगा-


यह प्रश्न
फिर रुला रहा है मुझे!


नम आँखों से आखिर
कौन सी सूची बनाऊं मैं?


कैसे व्यवस्थित हो मन
कौन सा गीत गाऊँ मैं?



Viewing all articles
Browse latest Browse all 670

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>